Type Here to Get Search Results !

अनुशासित स्टूडेंट्स ही मंजिल पाते है : एसडीओपी सोनाली गुप्ता

  • सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल छात्र संघ का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह

बेगमगंज ।  नगर की अग्रेणी शैक्षणिक संस्था सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल छात्र संघ का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने स्टूडेंट्स को गाइड करते हुए सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने और उसके दुष्प्रभाव एवं दुष्परिणाम से सचेत करते हुए कहाकि अनजान लिंक ओर नम्बर पर क्लिक ना करें। विशेषतौर पर छात्राएं फेसबुक , स्टांग्राम् या सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर अपनी फोटोज शेयर ना करें अन्यथा उनका दुरुपयोग हो सकता है। कान्वेंट स्कूल के अनुशासित स्टूडेंट्स को देखकर खुशी हुई। अनुशासित स्टूडेंट्स ही अपना लक्ष्य हासिल कर पाते है।



विशेष अतिथि सोसायटी की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुष्मिता ने स्कूल की प्रगति , अच्छी शैक्षणिक व्यवस्था और प्रतिवर्ष आने वाले बेहतरीन परिणाम के लिए प्राचार्य सिस्टर मरीना सहित स्टॉफ , स्टूडेंट्स को बधाई दी।

प्राचार्य सिस्टर मरीना ने स्कूल की नवीन केबिनेट में चयनित हुए हैड बॉय अक्षांश सोनी , हैड गर्ल माही सिंह सोलंकी , रेड हाऊस लीडर्स बोधि जैन, अनंत रावत, ब्ल्यू हाऊस लीडर्स कनिष्का लोधी , अनमोल श्रीवास्तव , ग्रीन हाऊस लीडर्स वेद जैन, श्रेया मोरे , यलो हाऊस लीडर्स यश जैन , कौस्तुभ जैन , कंट्रोल लीडर्स स्नेहा साहू यशमित साहू , स्पोर्ट्स लीडर्स रियांशी साहू , केशव चौरसिया , डिसिप्लिन लीडर्स इर्मी बी. बृजेन्द्र यादव , लिटरेरी हैड बॉय खुशबू दुबे , इलमा खान , प्राइमरी हैड बॉय सिद्धार्थ साहू एवं उमेमा खान को शपथग्रहण कराई ।



कार्यक्रम में अथितियों का प्राचार्य सिस्टर मरीना एवं स्टॉफ एवं स्टूडेंट्स ने पुष्पगुच्छों से स्वागत किया। वहीं स्टूडेंट्स ग्रुप ने सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि एसडीओपी सोनाली गुप्ता , विशेष अतिथि डॉ. सुष्मिता , फादर जोबेस , प्राचार्य सिस्टर मरीना सहित अन्य अथितियों द्वारा स्कूल के टॉपर स्टूडेंट्स को शील्ड , प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

आभार प्रदर्शन प्राचार्य सिस्टर मरीना द्वारा किया गया।