- लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने घेराबंदी करके डिप्टी कंट्रोलर नसीम उद्दीन और दलाली करने वाले रिटायर्ड नाप तौल निरीक्षक हरि प्रसाद पटेल को बोर्ड आफिस के सामने काफी हाउस के पास फुटपाथ पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त एसपी से की थी रिश्वत मांगने की शिकायत
रिश्वत मांगने की शिकायत एमपी नगर स्थित पेट्रोल पंप संचालक अमित सिंह बघेल ने लोकायुक्त एसपी आॅफिस में 24 जून 2026 को लिखित में की थी। शिकायतकर्ता अमित बघेल एमपी नगर जोन-2 में बीपी भोपाल सिटी पेट्रोल पंप का संचालनकर्ता है। यहां नाप तौल निरीक्षक और प्रभारी उप नियंत्रक नसीम उद्दीन ने जांच की और गड़बड़ी के आरोप में केस दर्ज करने के साथ ही तीन नोजल भी उसी समय बंद करवा दिए थे। इसके बाद बंद तीन नोजल खुलवाने के बदले तीन लाख और केस खत्म करने के बदले 1 लाख यानि कुल 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। खास यही कि रिश्वत लेने के लिए डिप्टी कंट्रोलर नसीम उद्दीन ने रिटायर हो चुके नापतौल निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल के सामने बात की, जोकि 2022 में रिटायर होने के बाद से ही दलाली करता है। हरिप्रसाद पटेल विभाग में दलाली करता है और बिचौलिया बनकर मामले सेट करवाता है।
शिकायत का सत्यापन होने पर रिश्वतखोर को पकड़ने ट्रैप टीम रवाना
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सुनील पाटीदार ने रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन करवाया। इसमें शिकायत सही पाई जाने के बाद रिश्वतखोर डिप्टी कंट्रोलर और दलाल रिटायर्ड निरीक्षक को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम का गठन किया गया। इसमें उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा, निरीक्षक कविंद्र चौहान, निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, आरक्षक मनोज माझी, हेमेंद्र पाल, रविंद्र शर्मा, चैतन्यप्रताप शामिल किए गए। इस टीम को रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए रवाना किया गया।
बोर्ड आफिस के सामने बेखौफ सड़क पर ली रिश्वत
पेट्रोल पंप संचालक अमित बघेल को रिश्वत लेकर नसीम उद्दीन ने बोर्ड आफिस के सामने काफी हाउस के सामने बुलाया। यहां पर रिश्वत लेने के लिए दलाल रिटायर निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल भी था। यहां पहले से ही लोकायुक्त टीम ने घेराबंदी कर ली थी। इसके बाद जैसे ही बेखौफ दलाल हरिप्रसाद पटेल ने रिश्वत ली, वैसे ही उसको पकड़ा गया। इसके तत्काल बाद डिप्टी कंट्रोलर नसीमउद्दीन को भी दबोच लिया गया। दोनों रिश्वतखोरों को नाप तौल कार्यालय ले जाकर उनके कार्यालय की तलाशी लेकर पेट्रोल पंप संबंधित केस फाइल बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।