- बेगमगंज अस्पताल में 50 क्षय रोगियो को पोषण आहार किट का वितरण किया गया
जरा -सी सावधानी हमेशा के लिए इस जानलेवा रोग से छुटकारा दिला सकती है।
उक्त उदगार सीबीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर ने टीबी किट वितरण कार्यक्रम के दौरान मरीजों को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से अपील कि वो भी निक्षय मित्र बनकर गरीब टीबी मरीजों को गोद ले सकते है। ताकि उन्हें अतिरिक्त बेहतर पोषण आहार और चिकित्सा सुविधा देने के साथ उनके पुनर्वास के लिए रोजगार-धंधे से लगा सकते है।
प्रति माह विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण आहार किट वितरित की जाती है। इसके अतिरिक्त पोषण खुराक के लिए अलग से मरीजों के बैंक खाते में 1000 रुपए राशि भी दी जाती है।
आज दिनांक 2 जुलाई 2026 को सिविल अस्पताल बेगमगंज में सीबीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर द्वारा 50 टीबी मरीजों को फूड बॉस्केट का वितरण किया गया।
फूड बॉस्केट एलटी फाउंडेशन द्वारा टीवी मरीजों को किट उपलब्ध कराई जाती हैं ।
कार्यक्रम में आरबीएस के चिकित्सक डॉ. बबलू साहू, एसटीएस प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहें।