Type Here to Get Search Results !

एफएसएल: नीमच के आरक्षक की गुहार-भीषण गर्मी में पानी-छाया नहीं, माल के लिए जगह नहीं...साहब का फरमान-एसपी आगे से इसको नहीं भेजें

भोपाल। एक आरक्षक ने गुहार लगाई कि, नीमच जिले से विभिन्न अपराधों से संबंधित जांच नमूने लेकर आते हैं तो भीषण गर्मी में एफएसएल भोपाल में न ठंडा पानी मिलता है,... न छाया है और पंखा भी नही है।... फोटोकापी मशीन भी नहीं है, ..जिससे पैदल चलकर काफी दूर से फोटोकापी करवाकर लानी पड़ती है।................इसके जवाब में साहब ने नीमच एसपी को फरमान जारी किया कि, पूरे प्रदेश से हर जिले से आरक्षक नमूने लेकर आते हैं।... ऐसे में किसी को समस्या नही है, सिर्फ नीमच सिटी के आरक्षक को ही समस्या है। ....ऐसे में आगे से इसको नहीं भेजे, बल्कि दूसरा आरक्षक भेजने का कष्ट करें...।

 

प्रदेश पुलिस में पत्र और उसके जवाबी फरमान ने दिया नई बहस को जन्म

दअसल भोपाल के भदभदा स्थित एफएसएल प्रदेशभर से अपराधों से संबंधित नमूने जांच के लिए आते हैं, जोकि जिलों से आरक्षक लेकर आते हैं। इसी के तहत नीमच सिटी से आने वाले आरक्षक कृष्णगोपाल ने एक पत्र बीते 12 मई 2026 को एफएसएल डायरेक्टर को लिखा। इसमें बैठने तक की पर्याप्त जगह नही होने, नमूनो को रखने की जगह नही होना। पंखा नही है, ठंडा पानी नही है, फिर भी जांच नमूनों को छोड़कर नहीं जा सकते।

इस सिपाही को भेजने का कष्ट न करें

एफएसएल डायरेक्टर/ डीआईजी शशिकांत शुक्ला ने इसके जवाब में 13 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास को लिखा है कि एफएसएल जांच के लिए प्रदेशभर के जिलों से आरक्षक नमूने लेकर आते हैं, लेकिन किसी आरक्षक को कोई समस्या नहीं है। सिर्फ आरक्षक कृष्णगोपाल को ही अत्यधिक समस्याएं हैं। ऐेसे में आगे से इसके स्थान पर दूसरे आरक्षक को माल जमा करने के लिए भेजने का कष्ट करें।

यह प्रतिक्रिया आरक्षकों से लेकर थाना स्तर तक की है

दोनों पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरक्षक से लेकर थाना स्तर तक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इनका कुल मिलाकर सार यही है कि-

एफएसएल में जो समस्या थी वह दूर दराज के जिलों से आने वाले जवानों को उनका सामना करना पड़ता है। हालांकि समस्या ज्यादा बड़ी और गंभीर नहीं थी निर्देशक एफएसएल उन्हें हल करने हेतु अपने अधीनस्थ को निर्देशित कर सकते हैं। जो समस्याएं थी उसमे मुख्यत: एफएसएल में पीने के लिए पानी, बैठने के लिए पर्याप्त स्थान, गर्मी से बचने के लिए पंख- कूलर और माल रखने के लिए उचित स्थान नहीं होने की बात कही गई थी। वरिष्ठ अफसरों को इनके समधान के लिए प्रयास करने चाहिए, ताकि प्रदेशभर से आने वाले आरक्षकों को बेवजह परेशानी का सामना नहीं करना पडे।