Type Here to Get Search Results !

वन भूमि पर लगी आग से लाखों का नुकसान

रेलिक रिपोर्टर, जामली/झाबुआ.

वन भूमि पर लगी आग से लाखों का नुकसान
गांव से तीन किलोमिटर दुर सेमलपाड़ा में वन विभाग की भूमि पर आग लग गई, जिससे लाखों रुपए के सैकडो पुले घांस के ओर अन्य कई पौधे जलकर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम 4 बजे के लगभग सेमलपाडा में वन विभाग के क्षेत्र में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड ओर वन विभाग के अधिकारी को इसकी सुचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पंहुच कर आग पर काबू पाया। समय पर आग पर काबु नही पाया जाता तो आसपास के खेतो में भी आग लग जाती।