Type Here to Get Search Results !

जबरन धर्मान्तरण से बचाने पुलिस से गुहार

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

एक परिवार का जबरन धर्मांतरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। ग्राम पंचायत बेडदा के रहने वाले सड़िया पिता जैमाल ओर उनके पुत्र तोलिया मैड़ा ने शनिवार को पुलिस थाने में धर्मांतरण को लेकर आवेदन दिया। 

आवेदन के साथ सडिया
आवेदन में दोनो ने बताया कि कई वर्ष से वह बेडदा गांव में रहते है। हमारा परिवार हिन्दू रीति-रिवाज में पला बडा है। गांव के सारे लोग हमारे परिवार को भगत परिवार कहते हैं। लेकिन गांव के ही मडिया, रतना, गुलिया ने जबसे इसाई धर्म अपनाया है, तबसे हम दोनो पर भी डरा धमका कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे है। यहां तक की धमकी दे रहे है कि अगर ईसाई नही बनोगे तो गांव में सुखी नही रहने देंगे। इनकी धमकी से हमारा जीना हराम हो गया है। लगातार ये हमे परेशान कर रहे है। पीडित पिता-पुत्र ने अपनी जान की सुरक्षा की मांग भी आवेदन में की है। इस मामले में टीआई कुंवर शिवजीसिंग से बात कि गई तो उन्होने बताया कि जबरिया धर्मांतरण से बचाने का आवेदन प्राप्त हुआ है। इसे जांच के लिए भेजा गया है, उसके बाद ही कुछ बता सकता हू।