मुख्यमंत्री कमल नाथ के पास औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जनसम्पर्क
विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विमानन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन
विभाग, अप्रवासी भारतीय विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग
तथा अन्य विभाग जो किसी को आवंटित ना हों, रहेंगे। डॉ. विजय लक्ष्मी साधो
को संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा तथा आयुष विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
श्री सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण तथा पर्यावरण विभाग आवंटित किये गये
है। श्री हुकुम सिंह कराड़ा जल संसाधन विभाग का दायित्व सम्भालेंगे। डॉ.
गोविन्द सिंह को साहकारिता विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी
सौंपी गई है। श्री बाला बच्चन को गृह तथा जेल विभाग सौंपा गया है वे
मुख्यमंत्री से भी संबद्ध रहेंगे।
श्री
आरिफ अकील को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग आवंटित किये
गये है। श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर को वाणिज्य कर विभाग सौंपा गया है। श्री
प्रदीप जायसवाल को खनिज साधन विभाग आवंटित किया गया है। श्री लाखन सिंह
यादव पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग का दायित्व सम्भालेंगे।
श्री तुलसी सिलावट लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाये गये है।
श्री गोविन्द सिंह राजपूत राजस्व तथा परिवहन विभाग का दायित्व सम्भालेंगे।
श्रीमती इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास विभाग आवंटित किया गया है। श्री
ओमकार सिंह मरकाम जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़
जनजाति कल्याण विभाग मंत्री होंगे।
श्री
प्रभुराम चौधरी स्कूल शिक्षा मंत्री बनाये गये है। श्री प्रियव्रत सिंह को
ऊर्जा विभाग आवंटित किया गया है। श्री सुखदेव पांसे लोक स्वास्थ्य
यांत्रिकी विभाग के मंत्री होंगे। श्री उमंग सिंघार वन मंत्री बनाये गये
है। श्री हर्ष यादव को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा नवीन एवं नवकरणीय
ऊर्जा विभाग आवंटित किया गया है। श्री जयवर्धन सिंह नगरीय विकास एवं आवास
मंत्री होंगे। श्री जीतू पटवारी को खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा
विभाग को दायित्व सौंपा गया है। श्री कमलेश्वर पटेल पंचायत एवं ग्रामीण
विकास मंत्री बनाये गये है। श्री लखन घनघोरिया सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन
कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति कल्याण का दायित्व सम्भालेंगे।
श्री
महेन्द्र सिंह सिसोदिया श्रम मंत्री होंगे। श्री पी.सी. शर्मा विधि एवं
विधायी कार्य विभाग के मंत्री बनाये गये है वे मुख्यमंत्री से भी संबद्ध
रहेंगे। श्री प्रद्यूमन सिंह तोमर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
संरक्षण विभाग के मंत्री होंगे। श्री सचिन सुभाष यादव को किसान कल्याण तथा
कृषि विकास विभाग और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का दायित्व
सौंपा गया है। श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल को नर्मदा घाटी विकास विभाग
तथा पर्यटन विभाग आवंटित किये गये है। श्री तरूण भनोट को वित्त विभाग तथा
योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सौंपा गया है।