Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में किसानों को यूरिया की सतत् आपूर्ति जारी 30 दिसम्बर तक 27 हजार मी. टन से अधिक यूरिया पहुँचेगा

भोपाल 
प्रदेश में रबी सीजन के दौरान किसानों को यूरिया की आपूर्ति लगातार की जा रही है। रेलवे द्वारा रेक्स पाइंट पर यूरिया पहुँचाया जा रहा है। इसके बाद संबंधित जिलों में इनके वितरण की कार्यवाही भी तेज गति से चल रही है। यूरिया का वितरण व्यवस्थित तरीके से हो, इस संबंध में कृषि एवं किसान- कल्याण विभाग और सहकारिता विभाग द्वारा संबंधित जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये गये हैं। इस माह 30 दिसम्बर तक प्रदेश में 27 हजार 450 मीट्रिक टन यूरिया के 10 रेक्स पाइंट पर पहुँचेंगे।
क्र.
रेक पाइंट
मात्रा (मीट्रिक टन में)
जिन जिले के किसानों को वितरण होगा
1.
नीमच
3000
नीमच, मंदसौर
2.
विदिशा
2900
विदिशा
3.
देवास
2650
देवास
4.
ग्वालियर
2350
ग्वालियर, भिण्ड, दतिया
5.
गडहा
2650
जबलपुर, मण्डला, डिण्डोरी
6.
इटारसी
2600
होशंगाबाद
7.
मण्डीदीप
2600
रायसेन, भोपाल, सीहोर
8.
शिवपुरी
3000
शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर
9.
कच्छपुरा
2600
होशंगाबाद
10.
शिवपुरी
3100
शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर
इसके साथ ही किसानों को कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा रबी फसलों की सुरक्षा के संबंध में सम-सामयिक सलाह भी दी जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष अब तक करीब 98 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा रबी फसलों की बोनी की जा चुकी है। इसमें सें 47 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूँ की बोनी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.