Type Here to Get Search Results !

खुजनेर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दो समूहों में झड़प, धारा 144 लागू

राजगढ़
 राजगढ़ जिले के खुजनेर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दो समूहों में झड़प हुई। उपद्रवियों ने गदर फिल्म के गाने पर नृत्य कर रहे बच्चों पर हमला कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी। कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हहै। जानकारी के अनुसार खुजनेर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में स्कूली बच्चे गदर फिल्म के एक गाने पर डांस कर रहे थे, डांस के दौरान कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगा दिए। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। कुछ उपद्रवियों ने कार्यक्रम में कुर्सियों की तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच एक विशेष संप्रदाय के लोग हथियार लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और डांस कर रहे बच्चों पर हमला कर दिया। कई बच्चों को चोट आई हैं। पुलिसबल ने सर्तकता दिखाते हुए सबसे पहले बच्चों को घेरा बनाकर बचाया। 
घटना के बाद नगर में धारा 144 लागू कर दी गई। अब पूरी तरह से हालात सामान्य है। इस मामले में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.