Type Here to Get Search Results !

रोज़ एग्जीबिशन: / सीपीए ओवरऑल विनर, मिलीं 22 में से 13 ट्राॅफियां

भोपाल 
मध्यप्रदेश रोज सोसायटी और संचालनालय, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण की ओर से शासकीय गुलाब उद्यान लिंक रोड में आयोजित दो दिवसीय गुलाब प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी में प्रेरणा प्रकाश को किंग ऑफ द रोज और प्रिंस ऑफ द रोज का टाइटल और ट्रॉफी मिली। 
विजेता सीपीए (राजधानी परियोजना प्रशासन) को 22 में से 13 ट्राॅफियां मिलीं। जिसमें चैंपियनशिप संस्थागत, क्वीन रोज, प्रिंसेज, बेस्ट एप्रीकोट रोज, बेस्ट यलो रोज, बेस्ट व्हाइट रोज, बेस्ट रेड रोज, बेस्ट पिंक रोज, बेस्ट ऑरेंज रोज, बेस्ट इंडियन एचटी रोज, सर्वाधिक प्रादर्श संस्थागत, बेस्ट बाय कलर, बेस्ट इंडियन फ्लोरी बंडा रोज को ट्रॉफी दी गई। 
मल्टी कलर रोज़ के लिए बीएमएचआरसी को ट्रॉफी : एप्को को बेस्ट स्ट्रीप्ड वैरायटी, शम्मी हरीश को सर्वोत्तम कार्यकर्ता, बीएमएचआरसी को मल्टी कलर रोज़, नगर निगम को बेस्ट सेंटेड वैरायटी, फ्लॉवर अरेंजमेंट में सरताज यूसुफ को ट्रॉफी दी गई, सरताज ने फ्लाॅवर अरेंजमेंट में 13 गुलदस्ते प्रदर्शित किए थे, जिसमें 7 को पहला और 2 को दूसरा स्थान मिला। 150 किलोमीटर से अधिक दूरी में सर्वाधिक अंक भारत ओमान रिफाइनरी, बीना ने ट्रॉफी हासिल की। सर्वोत्तम फोटोग्राफी में अंश लाल को पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में रोज सोसायटी के अध्यक्ष एसएस गद्रे, प्रकाश राय के साथ अन्य मेंबर्स मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.