Type Here to Get Search Results !

जीएसटी को लेकर कारोबारियों ने मंत्री को सुनाई खरी-खरी, बोले - इसी कारण से 3 राज्य हारी भाजपा

इंदौर
 आज नोटबंदी और जीएसटी जैसे कामों का ही नतीजा है कि तीन राज्यों में भाजपा सरकार चली गई। जीएसटी के कारण हमें अपराधियों जैसा देखा जाता है और ऐसा लगता है गला दबाकर राजस्व वसूला जा रहा है। यह बात कारोबारियों ने वाणिज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के समक्ष कही। मंत्री राठौर के साथ इंदौर संभाग के विविध कारोबार संगठनों की बुधवार सुबह 3 घंटे लंबी बैठक चली। इसमें एक-एक कर कारोबारियों ने जीएसटी को लेकर खरी-खरी सुनाई।
कारोबारियों ने कहा - अब भी हमसे पैसा मांगा जा रहा है अब तो ऐसा लगता है कि एक शिष्टाचार बन गया है। जीएसटी से हमें किसी तरह की राहत नहीं मिली है। एक कारोबारी ने कहा कि जीएसटी भी गब्बर सिंह की तरह है। वही मंत्री राठौड़ ने कहा कि जीएसटी में कई प्रक्रियागत समस्या है। इस बात को हम समझ रहे हैं और जीएसटी काउंसिल में कारोबारियों के मुद्दे को हम मजबूती से उठाएंगे। इसके बाद मंत्री ने विविध संगठनों के साथ मुलाकात कर जीएसटी में आने वाली प्रक्रियाओं की खामियों को समझा।