Type Here to Get Search Results !

एक ही लड़की से दोनों को प्यार युवक ने कर दी छात्र की हत्या

इंदौर 
 शहर में मंगलवार को एक हत्या हो गई। प्रेम त्रिकोण में 10वीं के छात्र की हत्या की गई। एएसपी जोन 3 प्रशांत चौबे ने बताया मृतक भवानी नगर निवासी तुषार पिता धीरज वर्मा (18) है। तुषार 10वीं की पढ़ाई के साथ शादी में वीडियोग्राफी भी करता था।
नगीन नगर में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग था। युवती से उसी के इलाके में रहने वाला राहुल पिता दिनेश कोटे (18) भी प्यार करता था। उसे जब पता चला कि वह तुषार से मिलती है और दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा है तो उसने तुषार को रास्ते से हटाने का ठान लिया। सात दिन पहले राहुल ने युवती को धमकाते हुए एक चाकू खरीद लाने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि अब मैं उसे निपटा दूंगा। सोमवार को तुषार जब युवती से मिलने आया तो राहुल ने उसे देख लिया। राहुल ने तुषार को घर छोड़ देने का बोला। तुषार राहुल के साथ उसकी बाइक पर बैठा तो राहुल पहले उसे मूसाखेड़ी में दोस्त के यहां रुपए देने का बोलकर ले गया। बाद में उसे सुपर कॉरिडोर ब्रिज पर लाया और उसके द्वारा खरीदे कैमरे से फोटोग्राफी करने का बोला। फोटो खींचने के दौरान राहुल ने तुषार को ब्रिज के नीचे ले जाकर पहले एक पत्थर सिर पर मारा। वह नीचे गिरा तो बड़े पत्थर से उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी। बाद में उसका कैमरा और मोबाइल ले भागा। मोबाइल को कर्बला पुल के नाले में फेंक दिया और कैमरा मूसाखेड़ी में दोस्त के घर रख दिया।
एएसपी चौबे ने बताया कि आरोपी राहुल कोटे को जैसे ही प्रेमिका युवती और तुषार के संबंध पता चले तभी से वह तुषार से रंजिश रखने लगा था। सात दिन पहले उसने युवती को धमकाते हुए एक चाकू खरीद लाने की बात कही थी और कहा था कि अब मैं निपट लूंगा। इसके बाद रविवार को तुषार जब युवती से मिलने आया तो आरोपी राहुल ने उसे देख लिया।
थाने पहुंचकर बोला- मेरे दोस्त को किसने मारा : आरोपी राहुल दो घंटे बाद थाने पहुंचकर कहने लगा, मेरे दोस्त तुषार को किसने मारा। पुलिस ने जब पूछा तुम तुषार को लेकर मूसाखेड़ी भी गए थे तो आरोपी राहुल झूठ बोलने लगा। पुलिस ने मूसाखेड़ी से मृतक का कैमरा जब्त किया तो हकीकत सामने आ गई।