Type Here to Get Search Results !

सुमन बोडानी हिंदू समुदाय से पहली महिला जज होंगी, मैरिट में 54वीं रैंक मिली

इस्लामाबाद
 पाकिस्तान में सुमन बोडानी अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की पहली महिला जज बनीं। सिविल जज/जुडिशल मजिस्ट्रेट की मैरिट लिस्ट में उन्होंने 54वां स्थान हासिल किया। सुमन डॉ. पवन पोदानी की बेटी हैं। वे सिंध प्रांत के शाहदादकोट के रहने वाले हैं। उनके परिवार ने इसे शानदार उपलब्धि बताया।

भगवानदास थे पहले हिंदू जज
  1. पाकिस्तान में हिंदू समुदाय से पहले जज के रूप में जाने-माने जस्टिस राना भगवानदास नियुक्त हुए थे। वे 1960 से 1968 तक पाकिस्तान के चीफ जस्टिस रहे। इसके अलावा उन्होंने 2005 से 2007 तक कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था।
  2. पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला सांसद

    मार्च 2018 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) नेता कृष्णा कुमारी ने सांसद का चुनाव जीता था। वे पाकिस्तान में हिंदू समुदाय से सांसद बनने वाली पहली महिला हैं। कुमारी दलित परिवार से आती हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा था, ''मैं हमेशा दलितों के अधिकारों के लिए लड़ती रहूंगी। खासकर महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए।''
  3. पाकिस्तान में सिर्फ 2% हिंदू

    पाकिस्तान में हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक की श्रेणी में आता है। देश की कुल जनसंख्या में हिंदुओं की आबादी करीब दो फीसदी है। यहां मुस्लिम आबादी के बाद हिंदू दूसरे नंबर पर हैं।
Tags