मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में अहम रोल निभाने वाले गुजरात के वरिष्ठ नेता दीपक बावरिया प्रदेश के काग्रेस नेताओं द्वारा उनके साथ किए जा रहे व्यवाहार से बेहद दुखी हैं। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ओबीसी सम्मेलन में उन्हें संबोधित करने कहा गया।
हराने के लगाए गए आरोप: बावरिया ने कहा मुझ पर 4 सीटें हरवाने का भी आरोप लगाया गया। लेकिन प्रत्याशी स्थति साफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। जो कुछ दिया पार्टी ने दिया। चुनाव जीतने के बाद मैंने गुजरात वापस जाने का अनुरोध किया था। लेकिन राहुलजी ने लोकसभा तक मप्र रुकने का कहा है। मैं खुद ही चला जाऊंगा, मुझे लोग वापस क्या भेजेंगे। उन्होंने कहा आरोप लगने से बड़ा आहत हूँ, दुखी हूं, में सच में अहमदाबाद जाना चाहता हूं। मैने कमलनाथ जी से भी अपनी बात कही है।
चुनाव के लिए गुजरात से आए हैं बावरिया: दीपक बावरिया मूलत: गुजरात के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश प्रभारी बनाकर भेजा था। उन्हें कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दर्व्यव्यवहार का सामना करना पड़ा था। पार्टी के अंदर ही उनका कई बार विरोध हो चुका है। उन पर कांग्रेसियों ने ही टिकट बेचने के आरोप लगाए। विदिशा से कांग्रेस विधायक ने चुनाव हरवाने के लिए जिम्मेदार भी ठहराया।