Type Here to Get Search Results !

नए डीजीपी वीके सिंह ने संभाला पदभार, बोले-प्रोफेशनल तरीके से काम करेगी पुलिस

भोपाल
 आईपीएस विजय कुमार सिंह प्रदेश के नए डीजीपी का चार्ज ले लिया है। मंगलवार को आदेश जारी होने के बाद आज सुबह वीके सिंह ने पदभार संभाला। चार्ज लेने के बाद डीजीपी वीके सिंह ने कहा प्रदेश में अब प्रोफेशनल पुलिसिंग देखने को मिलेगी| महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा। महिला अपराधों को लेकर प्रदेश बदनाम रहा है, जिसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साइबर क्राइम रोकने को लेकर भी प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग होगी।