Type Here to Get Search Results !

कबाड़खाना में पन्नी के तीन मंजिला गोदाम में आग से दहशत

 भोपाल
कबाड़खाना स्थित पन्नी के तीन मंजिला गोदाम में रविवार देर रात आग लगने से दहशत फैल गई। देर रात तक दमकलें आग पर काबू पाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन पॉलिथीन होने के कारण आग बार-बार भभक जा रही थी। इस दौरान कबाड़खाना क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई, जिससे इलाके के दूसरे लोग भी परेशान होते रहे।  

 टीआई सीएस रघुवंशी के मुताबिक किराए के इस मकान में पॉलिथीन का गोदाम बनाया गया है। रात करीब नौ बजे तीसरी मंजिल से रहवासियों को धुआं उठता नजर आया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती, तब तक आग भड़क चुकी थी। आग की लपटें करीब दस फीट ऊपर तक उठ रही थीं। रात करीब साढ़े दस बजे तक 12 से ज्यादा दमकलों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा आग भभक उठ रही थी। गनीमत ये रही कि आग गोदाम के बगल की इमारतों तक नहीं पहुंची। पुलिस का अंदाजा है कि ये हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ होगा। हालांकि, आग से हुए नुकसान और असल वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.