Type Here to Get Search Results !

मध्य प्रदेश / हज के लिए मप्र को मिली 4660 सीटें, भोपाल जिले की 439 शामिल

भोपाल
इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले आवेदकों का चयन करने के लिए मप्र हज कमेटी द्वारा 15 जनवरी को दोपहर 2 बजे कुरआ खोला जाएगा। कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से ये कुरआ अंदाजी इस बार हज हाउस की बजाए रायल मार्केट स्थित ताजुल मसाजिद में होगी। 


आल इंडिया हज कमेटी द्वारा मप्र के हज यात्रियों के लिए कुल कोटा 4660 आवंटित किया गया है, परंतु इनमें 793 सीटें 70 साल से अधिक अायु के बुजुर्ग आवेदकों व 27 अन्य केटेगरी के लोगों के लिए आरक्षित किए जाने की वजह से शेष केवल 3820 सीटों के लिए ही कुरआ खेोला जाएगा। इनमें भोपाल जिले को 439 सीटों का कोटा मिला है ।समारोह में विशेष अतिथि पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील होंगे।

15654 आवेदन  इस वर्ष हज यात्रा पर जाने के लिए 15654 लोगों ने आवेदन किया है। गत वर्ष आवेदकों की संख्या बीस हजार से अधिक थी। तब कोटा करीब साढ़े चार हजार लोगों का मिला था। मप्र हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी दाउद अहमद खान ने बताया कि 15 जनवरी को कुरआ अंदाजी समारोह की सदारत  हाफिज़ मोहम्मद सिराज-उल-हसन करेंगे। मुफ्ती अबूल कलाम साहब और अन्य कई उलेमा भी अतिथि होंगे। । इस वर्ष  4660 हज सीटों का कोटा आवंटित किया गया है जिसमें से 70 वर्ष आयु आरक्षित श्रेणी के 793 आवेदकों तथा अन्य आरक्षित श्रेणी की 27 सीटों के आवंटन पश्चात  3820 सीटें सामान्य श्रेणी के 15654 आवेदकों में कुरे द्वारा आवंटित की जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.