Type Here to Get Search Results !

मकर संक्रांति / शिप्रा में डुबकी लगाने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

उज्जैन
मकर संक्रांति 14 जनवरी की शाम 7.51 बजे शुरू होगी, लेकिन सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु शिप्रा स्नान के लिए उज्जैन पहुंचे और त्रिवेणाी घाट पर स्नानकर सूर्यदेव को जल चढ़ाया। सूर्य इस समय धनु छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व स्नान और दान-पुण्य 15 जनवरी को होगा। उज्जैन में कालियादेह महल स्थित सूर्य मंदिर पर मंगलवार सुबह 10 बजे से भगवान सूर्य का अभिषेक किया जाएगा। वहीं सुबह से ही बच्चे और बड़े पतंग लेकर छतों पर नजर आए। इसके पहले रविवार को मुख्य सचिव एसआर मोहंती त्रिवेणी पर शिप्रा नदी के पानी की व्यवस्था देखने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूछा - कान्ह का गंदा पानी शिप्रा में मिलने से कैसे रोकें।

नर्मदा का 70 एमसीएफटी पानी आया, त्रिवेणी और गऊघाट का जलस्तर बढ़ा :
 संक्रांति के लिए त्रिवेणी से 43 किमी दूर देवास के शिप्रा डेम से शनिवार शाम से रविवार तक 17 घंटे में 2.38 एमसीएम यानी 70 एमसीएफटी पानी छोड़ा गया। पानी तेज रफ्तार से बहता हुआ रात 2.30 बजे किठोदा डेम पार कर सुबह त्रिवेणी पर भरे पानी में जा मिला। शाम 4 बजे त्रिवेणी डेम का लेवल 8 फीट से 14 फीट हो जाने से 7 गेट खोल दिए गए। यहां से पानी गऊघाट स्टापडेम पहुंच गया, जिससे रात 8 बजे तक गऊघाट का लेवल 8.4 फीट हो गया। रामघाट पर पानी का लेवल 4.5 फीट रखा है, जिसे गंभीर डेम के पानी से भरा गया है। पुलिस और राजस्व विभाग के अमले की निगरानी में शिप्रा डेम से पानी छोड़ा। डेम और त्रिवेणी के बीच स्थित 13 स्टापडेमों के गेट खुले रखे। रात ढाई बजे यह किठौदा डेम पार कर त्रिवेणी की ओर बहने लगा। त्रिवेणी पर पानी बढ़ने की शुरुआत हालाकि सुबह 9 बजे से हुई। शाम 4 बजे तक लेवल कान्ह पर बनाए मिट्‌टी के डेम के लेवल (14 फीट) तक पहुंचने लगा तो त्रिवेणी के गेट खोले गए। गऊघाट और त्रिवेणी स्टापडेम यदि पूरी क्षमता से भर जाते हैं तो यहां 90 एमसीएफटी पानी भर सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.