Type Here to Get Search Results !

राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ ने सीएम के प्रमुख सचिव को सौंपा ज्ञापन



भोपाल। कार्यभारित, अस्थाई, दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आलोक सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का जल्द निराकरण करने की मांग की।

 संघ के अध्यक्ष शील प्रताप सिंह पुंढीर के नेतृत्व में रवि शंकर त्रिपाठी, राधेश्याम रघुवंशी, सूर्यकांत मिश्रा, व्यास मुनि चौबे, डॉक्टर देवी सिंह सनोदिया, सुमित राठौर, जेएस धुर्वे, शुभम मेश्राम आदि ने वल्लभ भवन जाकर ज्ञापन सौंपा। इसमें राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवाओ के पदों के विभेदीकरण के नाम पर समाप्त किए गए कार्यभारित सेवा, स्थाई कर्मियों, दैनिक वेतन भोगी एवं विनियमित कर्मियों के अस्थाई पदों को संखेत्तर व समाप्त करके नियमित करने की मांग की। साथ ही सेवा में रहते दिवंगत सेवकों के आश्रितों को देय अनुकंपा नियुक्तियों की मांग की।

परिवीक्षा अवधि के काटे गए वेतन भुगतान की मांग


पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार सरकार द्वारा नवनियुक्त सेवकों को परीविक्षा अवधि में 70, 80 एव 90 प्रतिशत वेतन कटौत्रा करके मानदेय दिए जाने से हो रहे आर्थिक शोषण के संबंध में सरकार के आदेशों को उच्च न्यायालय खंडपीठ जबलपुर द्वारा खारिज किए जाने एवं काटे गए धनराशि भुगतान हेतु जारी आदेशों का पालन कराने की जानकारी दी गई। साथ ही इससे हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.