Type Here to Get Search Results !

2 घंटे में 100 मजदूरों-इंजीनियरों ने किया मशीनों जैसा काम, बदला ट्रैक; कोई ट्रेन प्रभावित नहीं

सागर
नरयावली से सागर के बीच तीसरी लाइन का काम अंतिम पड़ाव में है। जबकि सागर स्टेशन के पास भी अब बचे हुए कामों को समेटने की तैयारियां की जा रही हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इस लाइन में आ रही पुल-पुलिया और अंडरब्रिज का काम पूरा हो चुका है। अब केबल बिछाई जा रही है।

100 workers and engineers did the work of machines

वहीं गेट नंबर 24 के जो अंडरब्रिज का काम बाकी है उसे भी मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे ने रविवार को इस ब्रिज को तैयार करने के लिए यहां ट्रैक पर गार्डर डालने का काम किया। 2 घंटे में यह काम समेट लिया गया। इंजीनियरों का कहना है कि दोनों ट्रैक पर गार्डर (अस्थाई ट्रैक) डालने के बाद नीचे से मिट्टी खोदकर ब्रिज को हाइड्रोलिक पंप से पटरियों के नीचे खिसका दिया जाएगा। 

15 मिनट में उखाड़ा पुराना ट्रैक, नया डाला; अब प्री-कास्ट ब्रिज शिफ्ट होगा

  • सागर से बीना के ओर जाने वाले डाउन ट्रैक पर गार्डर बिछाया गया। 
  • इस दौरान मजदूरों और मशीनों की मदद से मौजूदा ट्रैक को 15 मिनट में उखाड़ दिया और उसकी जगह नया गार्डर डाला गया। 
  • इंजीनियरों का कहना है कि साेमवार को अगर ब्लॉक (ट्रेनों की आवाजाही बंद करना) मिलता है तो बीना से सागर की ओर अप लाइन पर गार्डर बिछाया जाएगा।   
  • दाेनों लाइन पर गार्डर बिछाने के बाद ट्रेनों का ट्रैफिक इन्हीं से निकलेगा। 
  • इसके बाद इंजीनियर पैनल की मौजूदगी में ट्रैक के नीचे प्री-कास्ट ब्रिज की शिफ्टिंग की जाएगी।