Type Here to Get Search Results !

सोमवती अमावस्या पर आज दिन भर स्नान का मुहूर्त, रात से ही नर्मदा स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

हाेशंगाबाद
 साेमवती अमावस्या पर साेमवार काे दिन भर स्नान का मुहूर्त है। स्नान के लिए सोमवार को रात से ही श्रद्धालु होशंगाबाद के सेठानी समेत अन्य घाटों में नर्मदा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।अमावस्या स्नान के लिए रेलवे ने पांच ट्रेनाें का हाेशंगाबाद स्टाॅपेज दिया है। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एएसपी राकेश खाखा और डिस्ट्रिक कमांडेट आरएसके चाैहान ने बताया नर्मदा तटाें पर सुरक्षा के लिए पुलिस के 200 और हाेम गार्ड के 95 जवान तैनात रहेंगे। नर्मदा तट की और जाने वाले सभी रास्ताें पर दाेपहिया और चार पहिया सहित बड़े वाहन जिला अस्पताल चाैक से आगे नहीं जा पाएंगे। घाटाें के पास 4 जगह पार्किंग रहेगी शहर में जगह-जगह बेरीकेड्स लगाए गए। पूरे दिन घाट पर सफाई होगी। शहर में भी प्रशासन की नजर रहेगी।

श्रद्धालुओं के लिए  5 ट्रेनाें का रहेगा स्टाॅपेज 
श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने 5 ट्रेनों का हाेशंगाबाद स्टाॅपेज दिया है। साेमवार काे 12967-12968 चेन्नई-जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस, 12533व 12534 लखनऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस एवं 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली एक्सप्रेस होशंगाबाद स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी। स्टॉपेज केवल एक दिन के लिए रहेगा।

नर्मदा ब्रिज पर दूसरी तरफ का डामर खोदा, वन-वे ट्रैफिक 
साेमवती अमावस्या पर साेमवार काे सुधरी हुई लेन से ट्रैफिक निकाला जा रहा है। मेंटेनेंस कर रही कंपनी ने दूसरी तरफ का डामर जेसीसी से खोदा गया है। कंपनी मैनेजर समीर गार्गव ने बताया दूसरी लेन पर मशीनें खड़ी हैं। मलबा भी मशीनाें से उठाया जा रहा है। ट्रैफिक जाम नहीं लगने देंगे। ट्रैफिक डीएसपी आरसी गुप्ता ने बताया नर्मदा ब्रिज पर वन- वे ट्रैफिक रहेगा। पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

road
यहां से डायवर्ट किया गया रूट 

  1. जिला अस्पताल से ताराअहाता मेन बाेर्ड स्कूल, जुमेराती की ओर जाने वाले वाहनाें काे इंदिरा चाैक, हलवाई चाैक से निकाला गया है।  
  2. जिला अस्पताल से सब्जी मंडी की ओर जाने वाले वाहन टैक्सी स्टेंड, सतरस्ता, बालागंज से निकाले जा रहे हैं। 
  3. सतरस्ता से हलवाई चाैक की ओर जाने वाला मार्ग वाहनाें के लिए प्रतिबंधित रहेगा। वाहनाें काे बालागंज की ओर से परिवर्तित किया गया है।
  4. पार्किंग यहां : सेठ गुरुप्रसाद स्कूल एसएनजी स्कूल मैदान। रेलवे स्टेशन पार्किंग। गुप्ता ग्राउंड।