Type Here to Get Search Results !

प्रयागराज कुंभ के लिए जा रहा चार पहिया वाहन खड़े ट्रक से टकराया, आठ लोग घायल

दमोह
 हटा रोड पर मुडिया और आंकखेड़ा के बीच रविवार की रात करीब 8.30 बजे बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बोलेरो बिलालखेड़ी थाना इकलेरा जिला राजगढ़ से करीब 9 लाेगों को इलाहाबाद कुंभ मेला लेकर जा रही थी। हादसे में वाहन में सवार सभी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत रही कि चार साल की मासूम सुरक्षित बच गई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 
जानकारी अनुसार बोलेरो वाहन में लीला किशन पिता रामप्रसाद (70), रतनसींग पिता श्रीरामप्रसाद (65), कमलाबाई पति मूलचं (70), भूरीबाई पति द्वारका (25), रतनसींग पिता रामतप्रसाद (65), मनमोहन पिता मूलचंद (20), ममता पति मनमोहन, कैलाश् पति रतन, सावित्री सवार थी जिन्हें सिर में चोटें आई हैं।


वहीं वाहन में चार साल की मानवी पिता द्वारका प्रसाद सवार थी जिसे मामूली होंठ में चोट आई है बाकी सुरक्षित है। घायलों ने बताया कि रामपाल वाहन चला रहा था जिसे चोट नहीं लगी। सड़क पर ट्रक खड़ा था जिससे बोलेरो वाहन टकराने से सभी को चोेंटे आई हैं। घायलों ने बताया कि अमावस्या पर इलाहाबाद कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में एक्सीडेंट हो गया।