Type Here to Get Search Results !

इंदौर से 5 हजार कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने का लक्ष्य, भीड़ जुटाने का जिम्मा विधायकों पर

इंदौर
 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भोपाल में होने वाली रैली में इंदौर से 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे। 8 फरवरी को होने वाली इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का जिम्मा मंत्रियों के साथ विधायकों ने संभाल रखा है।



सभा में भीड़ जुटाने को लेकर सभी को टारगेट दिया गया है। सभा को लेकर मंगलवार को शाम 6 बजे कांग्रेस ने एक बैठक बुलाई है। श्रीराम मंदिर पंचकुइयां पर होने वाली इस बैठक में मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
सरकार बनने के बाद ताकत दिखाने का मौका 
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है, जब कांग्रेस नेताओं को शक्ति प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिला है। सभा में इंदौर के वे नेता भी भीड़ लेकर जाने की तैयारी में हैं, जिन्हें आईडीए, निगम मंडल या संगठन में अहम पद की आस है। इंदौर से 30 नेता भीड़ के साथ भोपाल जाएंगे।
 

इंदौर विधानसभा क्रमांक-1 के विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर विधायक विशाल पटेल को युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोपाल ले जाने और लाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और जीतू पटवारी के समर्थकों को भी भीड़ लेकर सभा में पहुंचने को कहा गया है।