Type Here to Get Search Results !

युवक की हत्या में दोस्तों पर शक, पुलिस ने एक संदिग्ध को लिया हिरासत में

इंदौर
 रावजी बाजार थाना क्षेत्र के उर्दू स्कूल में शनिवार देर रात हुई 27 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक नंदा नगर की डॉक्टर कॉलोनी में रहने वाले 27 वर्षीय युवक सुनील पारखे कि रविवार सुबह उर्दू स्कूल परिसर के बाहर रक्त रंजित लाश मिली थी। युवक पर धारदार हथियारों के साथ ईट से भी हमला किया गया था। मृतक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट छत्रीपुरा थाने में दर्ज कराई थी जिसके आधार पर युवक की शिनाख्त की गई थी।

पुलिस के अनुसार मृतक सुनील अपने मामा की ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने घटना के बाद इलाके के फुटेज निकाले तो स्कूल परिसर के बाहर एक युवक नजर आया, जो संदेही लग रहा था। इस युवक का नाम सादिक था। सादिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह सुनिल को लेकर घटनास्थल पर गया था। वहां पहले से ही सादिक के दो साथी मौजूद थे। किसी बात को लेकर उनके मध्य विवाद हुआ और उन्होंने मिलकर सुनिल की हत्या कर दी। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

एक्टिवा खराब होने पर मामा की गाड़ी लेकर निकला था 
मृतक के मामा ने बताया कि करण तीन साल से उनकी दुकान में काम कर रहा था। शनिवार को उसकी एक्टिवा का लॉक खराब हो गया था तो वह मेरी गाड़ी लेकर घर जाने के लिए निकला। मैंने उसे तनख्वाह के पांच हजार रुपए भी दिए थे। रविवार सुबह 8.30 बजे मैंने बहन नीलिमा को कॉल कर पूछा कि करण को मैंने सुबह जल्दी बुलाया था वह अब तक क्यों नहीं आया। इस पर बहन ने कहा- वह तो घर ही नहीं आया।

मां ने सोचा रात होने पर वह भाई के यहां ही रुक गया 
मृतक की मां नीलिमा ने बताया कि देर रात जब करण घर नहीं पहुंचा तो वे उसे तलाशते हुए महेंद्र के घर भी गए थे। नीचे उसकी एक्टिवा खड़ी देख लौट गए। हमने सोचा वह मामा के यहां ही रुक गया। रात ज्यादा होने के कारण फोन भी नहीं किया था।