Type Here to Get Search Results !

बोरी में लिपटा मिला नवजात, आधे शरीर पर चिपकी हईं थी चींटियां

छतरपुर
जिले के नौगांव नगर के पिपरी मोहल्ले में बुधवार सुबह मस्जिद के पास बोरी में लिपटा नवजात शिशु बरामद किया गया है। नवजात के आधे शरीर पर चींटियां चिपकी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी मां की तलाश कर रही है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तड़के तीन बजे बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने 100 डायल को सुबह के करीब 5 बजे सूचना। एंबुलेंस बच्चे को लेकर नौगांव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां से बच्चे को जिला स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है जहां बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।