Type Here to Get Search Results !

ग्राहकों को राहत-ट्राई ने पैकेज लेने की डेट 31 मार्च तक बढ़ाई

ग्वालियर
पिछले 12 दिन से परेशान केबल ग्राहकों को ट्राई ने अपनी पसंद का पैकेज चुनने के लिए कुछ दिन की और मोहलत दे दी है। ऐसे ग्राहक जिन्होंने अभी तक पैकेज नहीं लिया है, वे अब 31 मार्च तक अपनी पसंद के आधार पर पैकेज चुन सकेंगे। इनकी मदद के लिए एमएसओ बेस्ट प्लान भी दे सकेंगे। ट्राई ने सिनेमा व कार्टून सहित अन्य चैनल बंद करने के निर्णय को दर्शकों के लिए परेशानी वाला माना है।
उल्लेखनीय है कि जिले में एक लाख 60 हजार केबल ग्राहक हैं, इनमें से 40 हजार डीटीएच वाले। पिछले 12 दिन में सिर्फ 20 फीसदी ने ही पैकेज चुने हैं। ट्राई के दिल्ली दफ्तर में देशभर के एमएसओ (मल्टी सिस्टम ऑपरेटर) व डीटीएच ऑपरेटरों की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें अब तक की प्रोग्रेस पर बात की गई। मुख्य चर्चा इस मुद्दे पर भी हुई कि कुछ कंपनियों ने ग्राहकों पर प्रेशर बनाने के लिए चैनल बंद करना चालू कर दिया है।

इसे ट्राई ने ग्राहकों को परेशानी वाला मानते हुए गलत कहा। बैठक में तय हुआ कि जिन ग्राहकों ने पैकेज ले लिए हैं, उन्हें छोड़कर बाकी के ग्राहकों के लिए एमएसओ यदि चाहें तो बेस्ट प्लान बनाकर प्रसारित कर सकते हैं ताकि वे उसी आधार पर पैकेज चुन सकें।