Type Here to Get Search Results !

पुलिस पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ पकड़ाया, अवैध शराब और नकदी जब्त

इंदौर
 महू पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध शराब और नकदी भी बरामद की है। आरोपी पुलिस पर हमलाकर फरार हो गया था। इसमें से एक ने किन्नर बनकर फरारी काटी है। पुलिस आरोपियों ने अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

महू पुलिस के अनुसार क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की तस्करी बढ़ती जा रही थी। इसी को ध्यान में रखकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई थी। इसी कड़ी में बड़ंगोदा पुलिस ने मंगलवार रात घेराबंदी कर एक कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के पास से 27 हजार रुपए नकद भी मिले।

आरोपी संजय निवासी एरोड्रम और उसका साथी किशोर पासी निवासी कोदरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ाया आरोपी किशोर अवैध शराब का तस्कर है। उसका देशी शराब का ठिया भी है। वहीं संजय हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, उस पर 9 लाख रुपए की लूट, पुलिस पर हमला और हत्या जैसे केस दर्ज हैं। पुलिस के अनासार आरोपी इतना शातिहर है कि फरारी काटने के दौरान वह लंबे समय तक किन्नर के वेश में रहा।