Type Here to Get Search Results !

मौसम में अचानक आया बदलाव, काले बादलों ने डाला डेरा, तापमान में आई गिरावट

इंदौर
 मौसम ने रविवार सुबह एक बार फिर से करवट बदल लिया। सुबह अचानक आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल दिया। दोपहर में तो बारिश जैसे हालात बन गए थे। बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में अचानक गिरावट आ गई। हवा चलने से ठंड का एहसास भी होने लगा।
 weather update indoe cloudy weather rains expected soon
मौसम विभाग के अनुसार बादल छाने ने सुबह 11 के करीब अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि पिछले तीन दिन से इस समय तक तापमान 28 डिग्री तक जा रहा था। मौसम बदलने की शुरुआत शनिवार रात से ही होने लगी थी। इसी वजह से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री ही रिकाॅर्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन मौसम ऐसी ही रहेगा। इंदौर के आसपास हल्की बारिश हो सकती है। फरवरी खत्म होने तक मौसम सामान्य स्तर के आसपास रहेगा। खेती के लिए ऐसा मौसम संकट पैदा करने वाला है। फसल पकने की स्थिति में आ गई है। ऐसे में बारिश हुई तो नुकसान होने के आसार हैं।