Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस विधायक के बेटे पर एफआईआर करने वाले एसपी का दूसरे दिन तबादला

भोपाल
राज्य शासन ने एक बार फिर तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। मुरैना के एसपी रियाज इकबाल को कांग्रेस विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे पर मुकदमा दर्ज करना महंगा पड़ा। उन्हें मुरैना से हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। उनकी जगह पर श्योपुर एसपी असित यादव को मुरैना का एसपी बनाया गया है। 
मुरैना के एसपी रियाज इकबाल को हटाकर पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
सोमवार को ही उन्होंने सुमावली विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे राहुल सिंह कंसाना के खिलाफ आगरा-मुंबई टोल नाके में कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग करने के मामले में एसपी रियाज इकबाल ने केस दर्ज किया था। इसके अगले दिन मंगलवार शाम को उनके तबादले का आदेश आ गया। वहीं, असित यादव को 20 फरवरी का श्योपुर एसपी बनाये जाने का तबादला आदेश संशोधित करते हुए मुरैना का नया एसपी बनाया गया है। जबकि आईपीएस नागेंद्र सिंह श्योपुर के एसपी बनाये गए हैं।
असल में, एसपी रियाज इकबाल ने कांग्रेस विधायक के बेटे राहुल सिंह पर टोल कर्मचारियों पर फायरिंग के मामले में 307 का मुकदमा दर्ज किया था। इससे नाराज विधायक कंसाना ने पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद विधायक कंसाना ने एसपी रियाज इकबाल हटाने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन के मुखिया तक से बात की थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.