Type Here to Get Search Results !

मां के सामने झोपड़ी में जिंदा जल गई मासूम

पन्ना
जिले की ग्राम कचोरी के एक खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से ढाई साल की बच्ची की जलने से मौत हो गई। बच्ची के पिता  दिल्ली में मजदूरी करता है। घटना के वक्त बच्ची की मां पास ही खेत में काम कर रही थी।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की है। संतु उर्फ संतोष यादव की पत्नी अपने साढ़े 4 वर्षीय बेटा एवं अपने ढाई वर्षीय बेटी आराधना को लेकर खेत पर काम करने के लिए गई हुई थी। झोपड़ी में चारपाई पर बेटा एवं बेटी को लिटा कर खेत पर काम करने लगी तभी अचानक झोपड़ी में आग भड़क गई बेटा झोपड़ी से काफी दूर खड़ा था। बेटे ने आवाज दी तब उसकी मां वहां से दौड़ी, मगर तब तक झोपड़ी के चारों ओर आग की लपटें जोर पकड़ चुकी थी। देखते ही देखते आंखों के सामने ढाई वर्षीय मासूम बेटी जल गई। 

मां की चीखपुकार सुन आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां आ गए। लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह से जल गई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।