पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर गुरुवार को हुए आतंकी हमले के तीन दिन बाद भी पूरे देश में गम, गर्व और गुस्से का माहौल है। रविवार को दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत देश के तमाम शहरों में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और मार्च हुए। इस दौरान लोगों ने सरकार से पाकिस्तान और आतंकवादियों को सबक सिखाने की मांग की।
फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कहा कि इस बात को समझना बहुत जरूरी है कि फिल्म इंडस्ट्री के लाखों लोग कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षा बलों और सरकार के साथ खड़े हैं। फिल्मी कलाकारों के संगठन आईएफटीडीए ने फैसला लिया है कि पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं किया
Iftda India @DirectorsIFTDA
मुंबई में जवानों की शहादत को सलाम करने के कार्यक्रम में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ जैसे क्रिकेटर भी शामिल हुए। आईएफटीडीए की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया था कि हम संकल्प लेते हैं कि 40 जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।
इसके साथ ही दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, जम्मू, इलाहाबाद और लखनऊ समेत देश भर के तमाम शहरों में पाकिस्तान एवं आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। हर तरफ पाकिस्तान एवं आतंकियों से बदला लेने की मांग की जा रही है।
पीएम मोदी बोले, जो आग आपके दिल में है, वही मेरेइस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जो आग आप लोगों के दिल में है, वही मेरे भीतर भी जल रही है। पीएम ने पुलवामा हमले के शहीदों को नमन करते हुए कहा, 'मैं अनुभव कर रहा हूं कि आपके और देशवासियों के दिल में कितनी आग है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो आग आपके दिल में है, वही मेरे दिल में भी है।'
IFTDA Condemns Terror Attack In Pulwama. Please join us near Film City Gate on Sunday 17th February 2019 at 12 noon to pay homage to the brave soldiers.
#PulwamaTerroristAttack #StopTerrorismInKashmir