Type Here to Get Search Results !

भारत भवन के मंच पर आज गूंजेगी पंडित विश्वमोहन भट्ट की विचित्र वीणा

भोपाल
 भारत भवन का 37वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार से शुरू होगा। आठ दिवसीय इस समारोह में गायन, वादन, संगीत, नृत्य, रंगमंच और फिल्म से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह के पहले दिन का आकर्षण ख्यात वीणा वादक पंडित विश्वमोहन भट्ट होंगे। वे शाम 7.40 मिनट पर बहुकला केंद्र के बहिरंग में मंच पर प्रस्तुति देंगे। पहले पद्म भूषण तबला वादक जाकिर हुसैन यहां पर प्रस्तुति देने वाले थे। लेकिन अंतिम समय में उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में नहीं आ सके। 
कला प्रदर्शनी में मप्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर केंद्रित वाटर कलर एग्जीबिशन सहित आदिवासी कलाकारों की पेंटिंग एग्जीबिशन आयोजित की जाएगी। इसके बाद 7.15 बजे संगीता गोस्वामी का मंगलाचरण होगा। 

यह कार्यक्रम होंगे खास
  • 14 फरवरी- शमा भाटे एवं  साथी कलाकारों की  कथक नृत्य प्रस्तुति।
  • 15 फरवरी- इस दिन शाम 6 बजे आरूषि भोपाल के कलाकारों द्वारा गायन वादन की प्रस्तुति होगी। उसके बाद शाम 6.30 बजे से मप्र संस्कृति विभाग की अकादमियों की संगीत नृत्य प्रस्तुति होगी। 
  • 16 फरवरी- ममता कालिया, स्वयं प्रकाश, प्रियदर्शन, सारा राय, अनिरूद्द उमट, अखिलेश आदि साहित्यकारों का शाम 6.30 बजे कहानी पाठ होगा। 
  • 17 फरवरी- रमेशचंद्र शाह, अरुण देव, विनोद पदरज, सविता सिंह, वाजदा खान, विनोद कुमार शुक्ल, लीलाधर मंडलोई, नरेश सक्सेना, अनामिका आदि का शा 6.30 बजे कविता पाठ होगा। 
  • 18 फरवरी- शाम 7 बजे फिल्म दो बीघा जमीन का प्रदर्शन होगा।
  • 19 फरवरी- शाम 7 बजे फिल्म तीसरी कसम का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • 20 फरवरी- नाटक तुगलक का मंचन शाम 7 बजे होगा। के. माद्वन निर्देशित इस नाटक की प्रस्तुति नई दिल्ली के श्रीराम सेंटर रेपरटरी के कलाकार देंगे।