Type Here to Get Search Results !

पांच साल पुराने दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा से ज्यादती की

भोपाल
 जहांगीराबाद थाना इलाके में पांच साल पुराने एक दोस्त ने घर में घुसकर आईटीआई की छात्रा के साथ में ज्यादती कर दी। आरोपी ने लड़की के परिजनों की गैरमौजूदगी में वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बीती रात उसके निवास पर दबिश दी गई थी। जहां वह नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय पीडि़ता भीम नगर की निवासी है। वह आईटीआई गोविंदपुरा से सिलाई का डिलुमा कोर्स कर रही है। उसके घर के पास में आरोपी वरुण दुबाने रहता है। लड़की का उससे करीब पांच साल पुरान परिचय है। दोनों में दोस्ती होने के कारण उसका वरुण से मेलजोल भी था। आरोपी और पीडि़ता के बीच में फोन पर बातचीत भी हुआ करती थी। बीती 10 फरवरी को लड़की घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस गया। जहां उसके साथ में जबरन बलात्कार किया। इसके  बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 

डर से नहीं बताया: लोक-लॉज के भय में लड़की ने तीन दिन घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। कल आरोपी ने पीडि़ता को अश्लील कमेंट्स किए। तब उसने घटना की जानकारी मां को दी। उनके साथ में थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

सरेराह युवती को प्रपोज किया: कोहेफिजा थाना इलाका स्थित लालघांटी क्षेत्र में बनी एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली 18 वर्षीय युवती के साथ में मोहल्ले के रहने वाले सईद खां ने कल दोपहर को छेडख़ानी कर दी। आरोपी ने पीडिता को सरेराह रोककर हाथ पकड़ा और शादी के लिए प्रपोज किया। पीडि़ता ने आरोपी का प्रपोजल ठुकरा दिया। जिसके बाद में बदमाश ने उसके साथ में जमकर मारपीट कर दी। पुलिस का कहना है कि लड़की पढ़ाई छोड़ चुकी है। फिलहाल घर में रहकर घरेलू कामकाज करती है। उसकी शिकायत पर सईद के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।