Type Here to Get Search Results !

राहुल कहेंगे तो वह कुंए में कूद जाएंगे, समुद्र में गोता लगा सकता हूं -जीतू पटवारी

भोपाल
 कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी एक बार फिर से चर्चा में हैं। गुरुवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी कहेंगे तो वह कुंए में भी कूद जाएंगे। वह समुद्र में गोता लगाने को तैयार हैं। असल में, जब उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने का सवाल किया गया तो उन्होंने ये जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी ने मेरी उम्र और काम से ज्यादा दिया है। 

जीतू पटवारी अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दो दिन पहले उन्होंने इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ताई अगर चाबी देंगी नहीं तो हम छीन लेंगे। आखिर ताई की तिजोरी में ऐसा क्या है, जिसके कारण वह चाबी नहीं देना चाहती हैं। 
असल में, मंत्री जीतू पटवारी इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में विधायकों और मंत्रियों के लोकसभा चुनाव लड़ने पर रोक लगाते हुए नए लोगों को मौका देने के निर्देश दिए थे। हालांकि चुनाव के पहले इसमें बदलाव संभव है। 
उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने महात्मा गांधी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करने गए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।