Type Here to Get Search Results !

इंदौर में पढ़ाई के दौरान जिस भवन में रहते थे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उसे तोड़ेगी नगर निगम, दिया नोटिस

इंदौर
 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के रिश्तेदार के मकान पर इंदौर नगर निगम द्वारा जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा। दरअसल छावनी में स्थित इस मकान को निगम द्वारा काफी पहले जर्जर घाेषित किया गया था। अब निगम ने इसे तोड़ने का नोटिस दिया है।  
छावनी स्थित उत्सव भवन

जानकारी के अनुसार इंदौर नगर निगम ने छावनी में स्थित तीन मंजिला मकान उत्सव भवन जो कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के रिश्तेदार का है उसे निगम ने जर्जर घोषित किया था। अब इस मकान को तोड़ने का नोटिस निगम ने जारी किया है।

वर्तमान में यहां लगभग 12 किराएदार रह रहे है। किराएदारों को भेजे नोटिस में निगम ने उन्हें यह भवन खाली करने का कहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार 16 फरवरी को इस भवन को तोड़ा जा सकता है। 

करोड़ो रुपए की कीमत के इस भवन को तोड़ने के लिए नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह दिग्विजय सिंह के बेटे व नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह से मिले थे, जिसके बाद उत्सव भवन में रह रहे किरायेदारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह इंदौर में अपनी पढ़ाई के दौरान इसी भवन में रहते थे। दोनों भाईयों ने इंदौर के डेली कॉलेज से पढ़ाई की है।