Type Here to Get Search Results !

दोपहर में नेता प्रतिपक्ष सगीर से मारपीट देर शाम भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर हमला

कलियासोत डैम के पास शनिवार दोपहर निगम परिषद के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर...

Bhopal News - mp news in the afternoon leader of the opposition sage beat the bjp39s vice president in the evening
कलियासोत डैम के पास शनिवार दोपहर निगम परिषद के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वे घायल हो गए। विवाद मछली पालन के कांट्रेक्ट को लेकर हुआ। कमला नगर पुलिस ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व कांट्रेक्टर सुभाष रैकवार समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया। आरोपी रैकवार का कहना है कि पुलिस ने दबाव में झूठी एफआईआर की है। वहीं, देर शाम सुभाष रैकवार पर भी मो. सगीर के लोगों ने हमला कर दिया। सुभाष का चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा है। मो. सगीर द्वारा सुभाष को धमकाने का ऑडियो भी वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद निवासी मो. सगीर शनिवार दोपहर साथियों के साथ कलियासोत डैम पहुंचे थे। यहां विवाद में सगीर व साथियों पर पत्थर से हमला कर दिया। इसमें सगीर के माथे में पत्थर लगा। 

बाइट देने के बहाने बुलाया और कर दिया डंडों से हमला 
मजदूरों की नाव दिलाने गए थे तो हमला किया : मो. सगीर 
मो. सगीर का कहना है कि 2013 में तत्कालीन कलेक्टर ने एक पूर्व मंत्री के कहने पर सुभाष रैकवार को अवैध रूप से मछली पालन का कांट्रेक्ट दिला दिया। डैम पर अकबर खान और जुगनू काम करते हैं। देवमणि, सुभाष रैकवार द्वारा इनकी मजदूरी नहीं दी जा रही थी। उनकी नाव भी रख ली थी। उसी सिलसिले में शनिवार दोपहर को डेम पर बात करने पहुंचे तो वहां सुभाष, देवमणि समेत अन्य ने हमला कर दिया। 

पूर्व मंत्री गुप्ता बैठे धरने पर 

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रैकवार पर हमले के विरोध में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता देर रात चिरायु अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए। 

कोर्ट के आदेश के बाद भी अड़ीबाजी कर रहे सगीर :सुभाष 
नवीन मत्स्य उद्योग सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुभाष रैकवार का कहना है कि वर्तमान कलेक्टर ने दिसंबर 2018 में गलत तरीके से अनुमति निरस्त कर दी। इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने कलेक्टर के आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके बाद मो. सगीर का फोन आया कि खूब माल कमा रहे हो। तुम मेरे पास आओ नहीं तो अनुमति निरस्त करवा दूंगा। हम उसके पास नहीं गए, तो वे डैम पर शनिवार को अपने साथियों के साथ पहुंचे और खुद ही अपने सिर पर पत्थर मार लिया और अस्पताल में भर्ती हो गए। देर शाम मुझे किसी ने मीडिया के लिए बाइट देने के बहाने लिली टॉकीज पर बुलाया और इसी दौरान सगीर के साथियों ने डंडों से मुझ पर हमला कर दिया।