Type Here to Get Search Results !

Ravi Kishan: चुनाव नहीं लड़ेंगे भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, भाजपा का करेंगे प्रचार

नई दिल्ली
भोजपुरी अभिनेता व भाजपा नेता रवि किशन ने कहा है कि वह चुनाव नही लड़ेंगे बल्कि देशभर में घूमकर भाजपा का प्रचार करेंगे। रवि किशन फरवरी, 2017 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार भी उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने इंकार कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।
बातचीत में उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है, क्योंकि उनके नेतृत्व में देश को नई पहचान मिली है। बिना भेदभाव के सरकार सबका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए काम कर रही है इसलिए देशवासियों खासकर युवाओं, गरीबों व किसानों को उनसे ढेर सारी उम्मीदें हैं। इस सरकार में गांव-गांव में विकास हुआ है।जौनपुर जिला के किराकत तहसील स्थित उनके गांव बिसोईं में भी अब सड़क बन गई है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा भी लोकसभा चुनाव लड़ने की थी, लेकिन अपने प्रशंसकों व परिवार की सलाह पर अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।खुद चुनाव लड़ने से ज्यादा जरूरी भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए काम करने का है। इसके साथ ही उनके पास कई फिल्में हैं, जिसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में अपनी हार को देखकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां नकारात्मक व झूठ की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का समर्थन किया। इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए वह एक फिल्म 'जरा मरा' बना रहे हैं।
Tags