संत हिरदाराम नगर
साधु वासवानी कॉलेज द्वारा आयोजित स्व. अजीत डेटानी स्मृति वालीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लेकसिटी क्लब ने जवाहर कॉलेज की टीम को हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम की। पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को नगर निगम परिषद के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता साधु वासवानी शिक्षण संस्थान के चेयरमेन इंजीनियर दयालदास डेटानी ने की। श्री मिश्रा ने कॉलेज की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में खेलकूद का बड़ा महत्व है। लगातार टूर्नामेंट आयोजित करना अच्छी पहल है। श्री डेटानी ने कहा कि कॉलेज की ओर से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है। विजेता टीम को 11 हजार रूपए नगर एवं उपविजेता टीम को पांच हजार रुपए नगद पुरस्कार एवं ट्राफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एके सिंह, दिनेश वाधवानी, सुरेश दरियानी, स्पोर्ट्स अधिकारी जगतारसिंह एवं डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।