Type Here to Get Search Results !

ठेका मजदूर संघ भेल के पदाधिकारी राज्यपाल से मिले

भेल।
 ठेका मजदूर संघ भेल के पदाधिकारियों ने शनिवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद वघेला ने बताया कि भेल भोपाल में लेवर सप्लाई के तहत कार्यरत सोसायटी श्रमिकों की तीन सूत्रीय मांगों का निराकरण के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। उनके समक्ष 25 से 30 सालों से लेवर सप्लाई के तहत कार्यरत 1300 सोसायटी श्रमिकों को स्थाई करने,साल 2014 से लंबित वेज रिवीजन लागू कराकर दस सालों में बढ़ी महंगाई को देखते हुए न्यूनतम वेतन 25 हजार कराने और सोसायटी श्रमिक ग्रेडेशन से वंचित श्रमिकों को अपग्रेड की मांग रखी है।