भोपाल।
गांधी नगर इलाके में स्थित एक व्यापारी के आफिस से ढाई लाख की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपित ने आफिस के ताले तोड़कर चोरी की वारदात की। सुबह पीड़ित व्यापारी पहुंचे तब चोरी का पता चला। गांधी नगर पुलिस के अनुसार इंद्र विहार कोहेफिजा निवासी कपिल पाटीदार का होटल स्काईलाइन के बगल से विस्फोटक सामग्री का आफिस है। जहां शुक्रवार को अज्ञात आरोपित घुसा और ढाई लाख करीब चोरी का सामान समेटकर फरार हो गया। पीड़ित व्यापारी कपिल पाटीदार का कहना है कि चोरी गए सामान नकद रकम और कीमती सामान शामिल है।