भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में सोमवार को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें
मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ की
यह मोदी से पहली मुलाकात है। कमलनाथ इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं।
बताया जा रहा है प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कमलनाथ ने प्रदेश में
शुरू की जाने वाली विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की। कमलनाथ की आज रात
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
इस दौरान राहुल के 8 फरवरी को भोपाल प्रवास के संबंध में चर्चा होने की
संभावना है। दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी
चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
फ़रवरी 04, 2019
Tags
