Type Here to Get Search Results !

सुलभ कॉम्प्लेक्स में जा घुसी तेज रफ्तार डीपीएस की बस, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

इंदौर
 दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस सोमवार को फिर से हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार से दौड़ रही बस की स्टार चौराहे के पास स्टेयरिंग फेल हो गई और बस अनियंत्रित होकर सुलभ कॉम्प्लेक्स में घुस गई। टक्कर से जहां बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं सुलभ कॉम्प्लेक्स की दीवार और रैंप टूट गया। हादसे के दौरान बस में कोई बच्चा सवार नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
dps bus rammed into sulabh complex fears stearing failure
मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। स्टार चौराहे के पास बस अचानक अनिंयत्रित हो गई। ड्राइवर ने बस को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन बस की स्टेयरिंग फेल हो चुकी थी। बस की रफ्तार ज्यादा होने से बस चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और बस सुलभ शौचालय के रैंप पर चढ़कर दीवार को तोड़ती हुई गुजर गई। 

हादसा

हादसे की सूचना के बाद स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और बस को क्रेन की मदद से हटवाया। सुलभ शौचालय का संचालन करने वाले परिवार ने बताया कि सुबह सभी भीतर सो रहे थे। इसी दौरान जो का धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो बस की टक्कर से रैंप और दीवार टूट चुकी थी। बता दें कि जनवरी 2018 में डीपीएस की बस का बायपास पर एक दुखद हादसा हुआ था, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई थी।