Type Here to Get Search Results !

सहवाग ने सभी शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की इच्छा जताई

नई दिल्ली
 पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए
आतंकी हमले में शहीद हुए सभी 40 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की इच्छा जताई है। सहवाग ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘हम जो भी कुछ करेंगे वह पर्याप्त नहीं होगा, लेकिन मैं झज्जर स्थित अपने सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के सभी जवानों के बच्चों की पूरी शिक्षा का जिम्मा उठा सकता हैं। सौभाग्य होगा।’
View image on TwitterView image on Twitter
Nothing we can do will be enough, but the least I can do is offer to take complete care of the education of the children of our brave CRPF jawans martyred in in my Sehwag International School @SehwagSchool , Jhajjar. Saubhagya hoga 🙏
7,193 people are talking about this

सहवाग ने हमले के बाद ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए कायरतापूर्ण हमले में हमारे बहादुर जवानों की शहादत वास्तव में बहुत पीड़ादायक है। इस दुख को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’
Really pained by the cowardly attack on our CRPF in J&K in which our brave men have been martyred . No words are enough to describe the pain. I wish a speedy recovery to those injured.
5,255 people are talking about this

विजेंदर सिंह ने एक महीने का वेतन दान किया
इस बीच, मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शहीदों के परिजन को अपने एक महीने का वेतन देना का ऐलान किया। देश के लिए ओलिंपिक पदक जीत चुके विजेंदर हरियाणा पुलिस में अधिकारी हैं। विजेंदर ने ट्वीट किया, ‘पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए मैं अपना एक महीने का वेतन दान करता हूं। मेरी सभी से अपील है कि वे शहीदों के परिजन की मदद के लिए आगे आएं। उनके साथ खड़े रहना और उनके बलिदान पर गर्व करना हमारा नैतिक दायित्व है। जय हिंद।’

I’m donating my one month’s salary for the martyrs of and want everyone to come forward and support the families. It is our moral duty to always standby them and make them feel proud of their sacrifices.
Jai Hind 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
2,058 people are talking about this
Tags