Type Here to Get Search Results !

पुलवामा हमले के आतंकियों को शेर बताने वाला युवक गिरफ्तार

उमरिया
 पुलवामा में जवानों पर हुए आत्मघाती हमले के आतंकियों को फेसबुक पर शेर बताते हुए देशविरोधी और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक उमरिया के बिरसिंहपुर मोंटी खान है। 
youth arrested for making objectionable comment against country
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोंटी खान खिलाफ बजरंग दल ने  नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब मोंटी खान को पता चला कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है तो उसने अपने एफबी वॉल पर जय हिंद-जय भारत लिख दिया। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर पोस्ट लिखा। इसके अलावा उसने देश के खिलाफ और आतंकवादियों के समर्थन में लिखे गए अपने पोस्ट को लेकर माफी मांगी है। उसका कहना है कि गलती से उसने देश के खिलाफ लिख दिया था।