Type Here to Get Search Results !

मप्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति 10 मार्च तक साफ होने की संभावना

भोपाल
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी है, लेकिन स्थिति 10 मार्च तक ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कांग्रेस इस मर्तबा सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों पर ही दांव लगाएगी।इसी के चलते शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों से भी चर्चा की है। हांलाकि यह अभी प्रारंभिक दौर की चर्चा है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर मुख्यमंत्री ने भी लोकसभा प्रभारियों के साथ रायशुमारी की है। नाथ खुद भी सर्वे करा रहे हैं। इसके अलावा एआईसीसी राजीव गांधी फाउंडेशन की टीम भेजकर अलग-अलग राज्यों में सर्वे करा रही है। 
mp political news
Tags