Type Here to Get Search Results !

दिग्विजय सिंह का बयान पाक परस्त और दुर्भाग्यपूर्ण: राकेश सिंह

भोपाल
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पाक परस्त बताया है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ की है।
controversial statement of congress leader digvijay singh
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता इस देश की राजनीति में धीरे-धीरे काले धब्बे बनते जा रहे हैं। उनके लिए पाकिस्तान के प्रति प्रेम और पाकिस्तान में वोटों की फसल देखना आम बात हो गई है। एेसा करते-करते अब वे सेना के मनोबल को तोड़ने और सैनिकों का अपमान करने का दुस्साहस भी करने लगे हैं। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं को अपने कृत्य पर सैनिकों से माफी मांगना चाहिए और देश के नाम पर घिनौनी राजनीति करने से बाज आना चाहिए।
Tags