Type Here to Get Search Results !

रायसेन और भोपाल में धान खरीदने वाली फर्स्ट फर्म के बजाय सेकंड फर्म पर पेमेंट का दबाव

भोपाल.
धान किसानों का भुगतान अटकने का कारण मार्च एंडिंग है, जिसके कारण राइस प्लांट और बड़ी फर्मों से अप्रैल के पहले हफ्ते के बाद ही पेमेंट रिलीज हो सकेगा। बावजूद धान खरीदने वाली फर्म सियाराम ने अन्य स्त्रोंतो से सीधे किसानों को पेमेंट शुरु करते हुए भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सारे किसानों का सारा पेमेंट हो जाएगा। 

बीते जनवरी और फरवरी माह में रायसेन मंडी और भोपाल की करोद मंडी में धान की बंपर खरीदी फर्म मोतीलाल सतेन्द्र पटेल ने की। इसके बाद सेकंड फर्म सियाराम को धान बेच दिया गया। 
दूसरी ओर किसानों का भुगतान नहीं होने और जिन किसानों को चेक दिए गए थे, उनके चेक बाउंस होने पर मंडी प्रशासन पर किसानों ने दबाव बनाया।  
इसके बाद मंडी प्रशासन ने रायसेन मंडी में फर्म मोतीलाल सतेन्द्र पटेल के लायसेंस सस्पेंड करके उनके गोदाम सील कर दिए।

किसानों से की बात

फर्म सियाराम ने अपनी साख बरकरार रखने के लिए किसानों से सीधे बात करके उनके खातों में पैसा भेजना शुरु कर दिया है। फर्म का कहना है कि पूर्व में भी एक दिन में एक करोड़ रुपए से ज्यादा का पेमेंट किया गया है, लेकिन इस बार जहां खरीदने के बाद धान बेचा गया, वहां से पेमेंट अटक गया है।


सीधे पेमेंट शुरु

पेमेंट नही करने पर दो फर्मों मोतीलाल सतेन्द्र पटेल के लायसेंस सस्पेंड किए हैं। वैसे सेकंड खरीदी फर्म सियाराम ने किसानों से बात करके पेमेंट सीधे करना शुरु कर दिया है। इससे किसान भी अब शिकायत नहीं कर रहे हैं।

उमेश बसेडिया, सचिव, रायसेन मंडी


मार्च एंडिंग से समस्या

किसानों का पेमेंट मार्च एंडिंग के कारण लेट हो रहा है, क्योंकि जिन राइस प्लांटों और फर्मों को बेचा गया है उनसे पेमेंट आने में देर हो गई। फिर भी किसानों का भुगतान लगातार हो रहा है और जल्द ही सारा पेमेंट हो जाएगा।

आशीष गुप्ता, सियाराम फर्म