रायबरेली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी की कर्जदार है। उन्होंने राहुल से 5 लाख रुपए उधार ले रखे हैं, जो चुकाए नहीं हैं। हालांकि उनके पास करीब 60 लाख रुपए के गहने भी हैं और उनके मायके इटली में 7 करोड़ रुपए की पुश्तैनी प्रॉपर्टी भी है। यह जानकारी रायबरेली सीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल करते समय पेश किए शपथपत्र में दी गई है।
राहुल गांधी से 5 लाख उधार लिए हैं सोनिया गांधी ने
सोनिया के नामांकन दाखिल करते समय उनके बेटे व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बेटी प्रियंका वाड्रा, दामाद रॉबर्ट वाड्रा के अलावा उनके नाती रेहान और नातिन मारिया मौजूद थे। नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए संपत्ति के शपथपत्र के मुताबिक सोनिया गांधी के पास 60 हजार रुपये नकद और 16.59 लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट के तौर पर हैं। उन्होंने 2,44,96,405 रुपये शेयर में भी निवेश कर रखे हैं। इसके अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी और राष्टÑीय बचत योजना में 72,25,414 रुपये जमा कराए हैं। नई दिल्ली के डेरामंडी गांव में उनके पास कृषि भूमि कीमत 7,29,61,793 रुपये है। सोनिया गांधी के पास इटली में पैतृक संपत्ति का एक हिस्सा कीमत 7,52,81,903 रुपये है। वहीं उनके पास 59,97,211 रुपये के आभूषण भी हैं।
नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजेय नही हैं। हम उन्हें हरा देंगे। 2004 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीतने की बातें की जा रही थीं लेकिन हमने जीत दर्ज की। इस बार भी कांग्रेस की जीत होगी। इससे पहले सोनिया गांधी का काफिला जब भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकला तो रास्ता भटक गया, जिससे जाम लग गया। इससे प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया, लेकिन जल्द ही हालात संभाल लिए गए।
राहुल बोले. हर अहंकारी नेता को लगता है उसे हराया नहीं जा सकता
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि केंद्र में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। उन्होंने पीएम मोदी के अजेय होने के सवाल पर कहा कि हर अहंकारी नेता को लगता है कि उसे कभी हराया नहीं जा सकता, पर वह हारता है। राफेल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि चौकीदार ने चोरी की। पीएम मोदी ने देश की गरीब जनता का पैसा अपने उद्योगपति दोस्त को दे दिया।
बागी को उतारा भाजपा ने
भाजपा की तरफ से दिनेश प्रताप सिंह को सोनिया के खिलाफ मैदान में उतारा गया है, जोकि कुछ समय पहले ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। रायबरेली संसदीय क्षेत्र में 6 मई को वोट डाले जाएंगे।