नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान का एक बयान सुर्खियों में है कि, अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह भारत-पाकिस्तान के संबंधों के लिए अच्छा होगा।
इसके तत्काल बाद ही सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और इमरान खान की एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें दोनों एक साथ एक डायनिंग टेबल पर बैठे हैं। तस्वीर में नरेंद्र मोदी हरी टोपी पहने बैठे हैं।
अखिलेश-मायावती फैंस क्लब की ओछी हरकत
फेसबुक पर अखिलेश मायावती फैन्स क्लब नाम के एक पेज से यह तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा गया है ‘अरे इमरान भाई, मेरी फिल्म अपने यहां चलवाओ ना मेरे यहां तो रोक लग गई है। इमरान भाई पाकिस्तान की बिरयानी बड़ी टेस्टी है। इसे सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई तरह के मैसेज के साथ शेयर किया जा रहा है।
यह है असलियत
इमरान खान की एक पुरानी तस्वीर को काट-छांट कर उनके बगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठाया गया है। वास्तव में इमरान खान के साथ बगल वाली कुर्सी पर उनकी तलाकशुदा बीबी रेहम खान बैठी हुई हैं। फोटोशॉप की मदद से रेहम खान को हटा कर यहां प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी गई है।