Type Here to Get Search Results !

योगी आदित्यनाथ गरजे-आतंकियों को बचाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं सपा-बसपा और कांग्रेस

शमिन्दर सिंह, शाहजहांपुर।                                                                                                                                                                                        उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भाजपा विकास की योजनाओं को लेकर चल रही है, लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस आतंकियों को बचाने के एजेंडे पर काम कर रही हैं। 
योगी ने शाहजहांपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा, एक तरफ हम विकास की योजनाओं को लेकर चल रहे हैं। दूसरी तरफ सपा-बसपा और कांग्रेस सभी आतंकियों को बचाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 2004 से 2014 तक कुशासन की वजह से ही देश में नक्सलवाद और आतंकवाद बढ़ा, लेकिन अब मोदी सरकार में ये सबसे न्यूनतम स्तर पर है।

योगी ने बहराइच की जनसभा में कहा, पांच वर्ष में मोदी जी की सरकार ने नक्सलवाद और आतंकवाद को कम किया है। एक बार फिर मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत से नक्सलवाद और आतंकवाद का पूरा सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा, अगर प्रधानमंत्री मोदी किसी सभा में आतंकवाद की बात करते हैं तो पसीना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का छूटता है, ये है भारत का शौर्य।
योगी बोले, 2012 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार आई थी तो उन्होंने राम मंदिर पर हमला करने वाले, संकटमोचन पर हमला करने वाले आतंकवादियों को छोड़ने का काम किया। उन्होंने जनसमूह से सवाल किया, प्रदेश के विकास को बाधित करने वाले, नौजवानों को पलायन को मजबूर करने वालों को क्या आप वोट करेंगे?
योगी बोले, पहली बार हमारी सरकार ने अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ किया। हमने दूसरा कार्य अवैध बूचडख़ानों को बंद कराया, तीसरा काम अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया। योगी ने कहा, हमने कहा था कि प्रदेश में अपराधियों के लिए दो ही जगह होंगी, एक जेल दूसरा राम नाम सत्य की यात्रा। हमने महिला, किसान और युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का सफल प्रयास किया है ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.